Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mp News-:1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को न‍िशुल्‍क टीका-सीएम श‍िवराज

admin

Wed, Apr 21, 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश भर में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू बहुत सख्ती से लागू किया जाएगा। 30 अप्रैल तक पूरे मनोयोग और इच्छाशक्ति से कर्फ्यू का पालन करें, इसके लिये पूरी सख्ती की जाएगी।सफाई, दवाई और कड़ाई तभी मध्यप्रदेश जीतेगा कोरोना से लड़ाई। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कोविड 19 के विरुद्ध पूरी शक्ति के साथ लड़ रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में 20 अप्रैल को रिकॉर्ड 54,548 टेस्ट किया गया। यह राहत की बात है कि जो पॉजिटिविटी रेट पहले 24.76% था, वो आज घटकर 24.02% हो गया है।शिवराज ने बताया कि प्रदेश में कल 398 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई, जबकि खपत 382 मीट्रिक टन रही है। आज प्रदेश को 405 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होने की संभावना है। 30 अप्रैल 2021 की स्थिति में संभावित मरीजों की संख्या के आकलन के आधार पर ऑक्सीजन उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Mp News-:1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को न‍िशुल्‍क टीका-सीएम श‍िवराज
Mp News-:1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को न‍िशुल्‍क टीका-सीएम श‍िवराज

सीएम ने बताया कि अब तक प्रदेश के हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक के लगभग 75 लाख 78 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण को चुका है।1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण योजनाबद्ध रूप से प्रारंभ कर दिया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन