कटनी। वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के अमले ने : ढीमरखेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन चिरान के 41 नग जब्त
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Aug 17, 2026

ढीमरखेड़ा, कटनी। वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के अमले ने वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार एवं उपवनमंडलाधिकारी कटनी पश्चिम श्री कार्तिकेय भट्ट के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सचिन नामदेव के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की।
प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर 17 अगस्त 2026 को ग्राम कछारगांव (बड़ा) में राकेश पिता राममिलन बढ़ई के घर की नियमानुसार तलाशी ली गई। इस दौरान अवैध रूप से बढ़ईगिरी एवं फर्नीचर निर्माण का कार्य संचालित पाया गया। मौके से सागौन चिरान के 41 नग, कुल 0.232 घनमीटर, बिना वैध दस्तावेज के पाए जाने पर जब्त किए गए। बढ़ईगिरी में प्रयुक्त औजार भी जब्त कर सूचीबद्ध किए गए।
वन विभाग ने जप्ती पत्रक तैयार कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 191/14, दिनांक 17 अगस्त 2026 पंजीबद्ध किया है। आरोपी द्वारा विभागीय राजीनामा प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई में उपवनक्षेत्रपाल मोहम्मद खालिक, वनरक्षक राजेश गुप्ता, राजेश शर्मा, रामकृष्ण दुबे, उमा चौधरी, अंकित गौतम, दिनेश दहायत, रामफल पटेल, सुजाता गौड़ सहित वन अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
van vibhag katni
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन