Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर शहर : महिला सभा ने हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Mon, Sep 7, 2026

महिला सभा ने हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

सागर। केसरवानी महिला सभा एवं वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितंबर, शनिवार को केसरी सदन में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ, जिसकी प्रस्तुति श्रीमती अनुराधा केसरवानी एवं निशा केसरवानी ने दी।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्नोत्तरी, लकी ड्रॉ, सोलो डांस, ग्रुप डांस एवं रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदेश संरक्षिका श्रीमती विनीता केसरवानी, श्रीमती अनीता विद्यासागर एवं डॉ. मोना केसरवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैंप वॉक की निर्णायक मंडल में श्रीमती विनीता केसरवानी एवं डॉ. मोना केसरवानी रहीं।

रैंप वॉक में प्रथम श्रीमती नीतू केसरवानी, द्वितीय श्रीमती पूजा केसरवानी एवं तृतीय श्रीमती प्रज्ञा केसरवानी रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए तथा डांस प्रतिभागियों को बैग भेंट किए गए।

केसरवानी महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती संध्या केसरवानी ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में केसरवानी महिला सभा की कार्यकारिणी सहित वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की अनेक सखियां उपस्थित रहीं।

अंत में केसरवानी महिला सभा की सचिव श्रीमती रुक्मणी केसरवानी ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन