Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य इकाइयों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : कटनी नियमों के उल्‍लंघन पर महावीर ट्रेडिंग का लाइसेंस होगा निलंबित

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, May 19, 2026

लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य इकाइयों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियमों के उल्‍लंघन पर महावीर ट्रेडिंग का लाइसेंस होगा निलंबित

कटनी (14 मई) – जिले में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाली औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण कर मिलावटी एवं गुणवत्‍ताहीन खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र लमतरा स्थित खाद्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम को महावीर ट्रेडिंग कंपनी में सरसों, जो मसालों में उपयोग होती है, को फिल्टर कर बोरों में पैक कर बाजार में विक्रय किए जाने की जानकारी मिली। वहीं खाद्य पदार्थों का प्रोसेसिंग और स्टोरेज अत्यंत गंदगी व अस्वस्थ्यकर परिस्थितियों में पाया गया। इसके अलावा सरसों के फिल्टर किए गए वेस्ट से तेल निकालकर एक टैंक में संग्रहित किया गया था, जिसका सैंपल मांगने पर संचालकों द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया।

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिले और सूचना देने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। प्रभारी द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट तथा खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। टीम ने मौके से सरसों के दो सैंपल लेकर जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेज दिए हैं। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुये फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में लमतरा स्थित क्षितिज फूड मसाला फैक्ट्री में भी निरीक्षण कर धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार श्री आकाश नीरज की उपस्थिति में संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी एवं नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन