Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Madhya pradesh College Exams 2021: परीक्षा समय-सीमा में कराने को शिक्षा मंत्री मोहन यादव का निर्देश

admin

Tue, Apr 13, 2021

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए महाविद्यालयी परीक्षाएं समय सीमा कराई जाएं।

डॉ. यादव ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों से विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा परिणाम, प्रायोगिक परीक्षाएं, नवीन पाठ्यक्रमों आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चचार् की। इस अवसर पर भोपाल में उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव उपस्थित थे। डॉ. यादव ने कहा कि महाविद्यालयीन परीक्षाएं समय-सीमा में कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कोरोना की गाईड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में एलएलबी फाइनल की परीक्षाएं हो गई हैं तो उनके परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जाएं। परीक्षाओं की कापी विद्यार्थी स्वयं अपने नजदीकी महाविद्यालयों में जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थियों को कोविड महामारी में किसी प्रकार की तकलीफ न उठानी पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, पहनना सुनिश्चित करें। परीक्षा सेन्टरों की संख्या बढ़ाया जाए। छात्रों का नामांकन एक ही बार हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। बार-बार नामांकन की प्रक्रिया न हो, इसका अवश्य ध्यान दिया जाए।

Madhya pradesh College Exams 2021
Madhya pradesh College Exams 2021

वीसी में सत्र 2020-21 की विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के संचालन, स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमिस्टर के परीक्षा परिणाम, प्रायोगिक परीक्षाओं, नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन तथा नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के नामांकन/युनिक आईडी/पात्रता के सम्बन्ध में चर्चा के साथ ही कृषि, वेटनरी, हार्टिकल्चर, मेडिकल कॉलेज एवं टूरिज्म, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्सों के बारे में भी से चर्चा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन