Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। ग्राम पंचायत सलैया के किसानों ने कलेक्टर से की शिकायत : कटनी: एथेनॉल प्लांट के अपशिष्ट से फसल और जल स्रोतों को खतरे की आशंका, किसानों ने जांच की मांग

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jul 21, 2026

कटनी। ग्राम पंचायत सलैया के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत देकर बिन्स एग्रो फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड पर एथेनॉल उत्पादन से निकलने वाले स्पेंट वॉश (औद्योगिक अपशिष्ट) के अनुचित निस्तारण का आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि कंपनी द्वारा अपशिष्ट को सफेद मिट्टी की खदान में डाला जा रहा है, जो बारिश के दौरान बहकर खेतों और जल स्रोतों तक पहुंच जाता है। इससे फसलों, कृषि भूमि, भूजल और पर्यावरण को नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

किसानों ने राजस्व, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग की संयुक्त जांच, अपशिष्ट के नमूनों की जांच, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तथा खुले में स्पेंट वॉश का निस्तारण तत्काल बंद कराने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन और संबंधित कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्थानीय सरपंच का कहना है कि यह सूचना मेरे पास आई संचालक एनओसी देते समय मैं जब उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने बोला कि दिल्ली से काम लेकर आए हैं कलेक्टर के आदेशों से है।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन