मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार प्रशिक्षण शिविर जल्द : पत्रकारों को मिलेगी आधुनिक पत्रकारिता की ट्रेनिंग, शिविर की तैयारियां शुरू
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Tue, Aug 18, 2026
कटनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित होने वाले पत्रकार प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत (पीएचडी गुरु) के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक में शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण शिविर में पत्रकारों को समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, साक्षात्कार की कला, मोबाइल एवं डिजिटल पत्रकारिता, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा फेक न्यूज की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारिता में तथ्यपरकता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने तथा बदलते दौर में पत्रकारिता के आधुनिक तकनीकी स्वरूप की जानकारी भी दी जाएगी।
बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य रहेगा। पंजीयन एवं शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रभारी अनंत गुप्ता एवं संतोष तोमर से संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में अनंत गुप्ता, संतोष तोमर, राजू तिवारी, पवन श्रीवास्तव, राकेश निषाद, अजय उपाध्याय, उमेश मिश्रा, शशि दास सहित पत्रकार एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिले के पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता करने की अपील की है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारों को नई तकनीकों एवं आधुनिक पत्रकारिता के तौर-तरीकों से अवगत कराने की दिशा में यह प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा।

Tags :
katni
Katni
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन