Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ग्राम पं जरवाही में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शिकायत : जरवाही- प्रधानमंत्री आवास योजना: तकनीकी त्रुटियों से पात्र हितग्राही हुए अपात्र, पोर्टल दोबारा खोलने की मांग तेज

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Jul 23, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना: तकनीकी त्रुटियों से पात्र हितग्राही हुए अपात्र, पोर्टल दोबारा खोलने की मांग तेज

कटनी। जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत जरवाही में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की संयुक्त जांच बीसी आवास योजना श्री बलराम दाहिया एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री आशीष गौड़ द्वारा ग्रामीणजनों एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास प्लस सर्वे-2024 में नाम दर्ज होने के बावजूद चेकर अधिकारी की जांच एवं एआई (AI) आधारित ऐप के सत्यापन में तकनीकी त्रुटियों के कारण कई पात्र हितग्राही अपात्र की श्रेणी में चले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस वजह से वास्तविक पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

बताया गया कि ऐसी स्थिति केवल ग्राम पंचायत जरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि जनपद पंचायत कटनी की कई ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार की समस्याएं सामने आई हैं। इसे देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के माध्यम से मांग की है कि आवास प्लस सर्वे-2024 के ऐप/पोर्टल को कम से कम एक सप्ताह के लिए पुनः जांच एवं त्रुटि सुधार हेतु खोला जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों का सत्यापन दोबारा कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते तकनीकी त्रुटियों का निराकरण नहीं किया गया तो अनेक जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने शासन से शीघ्र कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान का लाभ दिलाने की मांग की है।

Tags :

Katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन