Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

सुबह से देर रात तक गूंज रहा राम नाम का संकीर्तन,पूरे क्षेत्र में बना भक्तिमय वातावरण।

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कोठी में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार के आरोप, इंजीनियर संदेह के घेरे में

अखंड रामायण पाठ,भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर होगा सिलौंडी।

मुक्तिधाम पहुंचने से पहले दलदली सड़क से होता है सामना, इस कठिनाई से अंतिम संस्कार करते हैं ग्रामीण

स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जल गंगा संवर्धन अभियान 2024 विधायक,महापौर आयुक्त, महापौर प्रतिनिधि सहित पार्षदों अधिकारियों /कर्मचारियों और नागरिकों ने श्रमदान कर दुबे तालाब की सफाई की

admin

Thu, Jun 13, 2024
सागर/ शासन आदेश अनुसार 5 जून से 16 जून तक प्रारंभ किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गुरुवार को विधायक श्री शैलेंद्र जैन ,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी , नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री , महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी की अगुवाई में नगर निगम के पार्षदों अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों द्वारा प्रातः 8 बजे सूबेदार वार्ड स्थित गुलाब बाबा मंदिर के सामने सागर के प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व के जल स्रोत दुबे तालाब की श्रमदान के माध्यम से सफाई का अभियान प्रारंभ किया गया तथा सामूहिक रूप से श्रमदान के दौरान तालाब से कचरा -मलवा और जलकुंभी निकाली गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि 5 जून से 16 जून तक मान मुख्यमंत्री महोदय द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूरे प्रदेश के साथ सागर में भी प्राचीन जल स्रोतों और जल संरचनाओं के संवर्धन और पुनर्जीवित करने के लिए नगर निगम द्वारा नगर में लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह तालाब सागर की प्राचीन जल संरचनाओं में से एक है और इसमें पुरातत्व महत्व के अवशेष आज भी इसकी प्राचीनता की कहानी बताते हैं, इसलिए इस तालाब की सफाई कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा साथ ही इस तालाब में बने प्राचीन अवशेष का जीर्णाेद्धार किया जाएगा, उन्होंने आसपास के नागरिकों और पार्षदों से अपील की कि वह हफ्ते में एक बार इस तालाब की सफाई हेतु श्रमदान अवश्य करें क्योंकि यह प्राचीन धरोहर हम सब की है। उन्होंने कहा कि प्राचीन जल स्रोतों का निर्माण हमारे पूर्वजों ने आने वाली पीढ़ी के लिए पेयजल की आसानी से उपलब्धता के लिए कराया था, लेकिन आधुनिकता और अन्य नये साधनों की वजह से हमने इनका महत्व न समझते हुए इन्हें अनुपयोगी बना दिया, इसलिए अब समय आ गया है कि हम सभी उन्हें पुनर्जीवित एवं स्वच्छ कर उनके जल को उपयोगी बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा जल के संरक्षण हेतु पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन जल स्रोतों को सुरक्षित और संरक्षित करने का जो अभियान प्रारंभ किया है वह सराहनीय है ,उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम प्राचीन जलस्रोतों जैसे नदी ,तालाब, बावड़ियों और कुओं के जल को सुरक्षित और सफाई कर उनके जल को उपयोगी बनाना हमारी आपकी जिम्मेदारी है। जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रारंभ करने के लिए उन्होने मुख्यमंत्री और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सागर की प्राचीन जल संरचना दुबे तालाब की सफाई के लिए श्रमदान अभियान प्रारंभ किया गया है ताकि इस प्राचीन जल संरचना को पुनर्जीवित किया जा सके। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे प्राचीन जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें, क्योंकि यह जल स्रोत हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान है इसलिए उनको साफ- सुथरा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। इस अवसर पर पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक, श्रीमती वैदेही पुरोहित, श्रीमती रूबी पटेल, श्री भरत अहिरवार, नीरज गोलू कोरी, पार्षद प्रतिनिधि श्री कनई पटैल, श्री विशाल खटीक, पूर्व पार्षद श्रीमती प्रतिभा चौबे, रिशांक तिवारी, उपायुक्त एस.एस.बघेल, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, उपयंत्री दिनकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन