नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए नेत्र ज्योति मिशन के संस् : जबलपुर/बरेला। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुख-दुःख परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नेत्रदान के क्षेत्र में उल
मोहित संघी
Sun, Aug 16, 2026
नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए नेत्र ज्योति मिशन के संस्थापकों का सम्मान
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी
जबलपुर/बरेला। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुख-दुःख परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नेत्रदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी सेवाओं के लिए नेत्र ज्योति मिशन बरेला के संस्थापक श्री महेंद्र जैन (बबला) एवं श्री धर्मेंद्र जैन को सम्मानित किया गया।
समारोह में उत्तर-मध्य क्षेत्र के विधायक श्री अभिलाष पांडे ने दोनों संस्थापकों को श्रीफल, शाल, फूलमाला एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा लोगों को मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए प्रेरित करने के मिशन के निरंतर प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मिशन के संस्थापकों ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी नेत्रदाताओं, उनके परिजनों और सहयोगियों का सम्मान है, जिन्होंने किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने के उद्देश्य से नेत्रदान का संकल्प लिया और इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।
नेत्र ज्योति मिशन बरेला लंबे समय से समाज में नेत्रदान, रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है। मिशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक नेत्रदान का संदेश पहुंचाना और लोगों को यह समझाना है कि मृत्यु के बाद भी किसी व्यक्ति की आंखें दूसरे जरूरतमंद के जीवन में रोशनी बन सकती हैं।
मिशन की ओर से सम्मान के लिए सुख-दुःख परिवार एवं विधायक श्री अभिलाष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
नेत्रदान—महादान
“अंधकार से प्रकाश की ओर एक पहल”
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन