Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी : कटनी। विजयराघवगढ़-निरीक्षक अभिषेक चौबे ने थाना प्रभारी का पदभार संभाला

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jun 9, 2026

विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी बने अभिषेक चौबे

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा के स्थानांतरण के बाद निरीक्षक अभिषेक चौबे ने थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने बताया कि आमजन के साथ संवाद को मजबूत किया जाएगा और प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित एवं गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे।

गौरतलब है कि निरीक्षक अभिषेक चौबे इससे पहले कुठला, माधवनगर और ढीमरखेड़ा थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव का लाभ विजयराघवगढ़ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन