Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिला योजनाओं का लाभ : कटनी। प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jun 19, 2026

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिला योजनाओं का लाभ
प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहाड़ी निवार पंचायत में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जन कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया गया है। आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और गांव, गरीब एवं किसानों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी भेदभाव के समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। इस के दौरान श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय वीरभद्र माली, सरपंच, उप सरपंच, पंचायत प्रतिनिधिग, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन