Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: BETUL NEWS खाद्य विभाग ने आइसक्रीम, लस्सी, पनीर, चीज के लिए नमूने

admin

Sat, Apr 19, 2025
बैतूल 19 अप्रैल 2025/कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव और खाद्य विभाग की टीम द्वारा नेहरू पार्क स्थित चौपाटी का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संदीप पाटिल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चौपाटी पर विभिन्न खाद्य सामग्री जैसे आइसक्रीम, लस्सी, पनीर, चीज, पानीपुरी का पानी आदि के नमूने एकत्र किए गए हैं। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री का उपयोग करने तथा केप, एप्रन व दस्ताने पहनकर खाद्य सामग्री तैयार करने और वितरित करने के निर्देश भी दिए गए है। श्री पाटिल ने बताया कि मिलावट से मुक्ति अभियान उद्देश्य आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत आगामी 15 दिनों में औचक निरीक्षण कर सैंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी। क्रमांक/90/459/04/2025

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन