Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : 250 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

हिमांशु

Thu, Jun 18, 2026

ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 250 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा श्रीमती महिमा रघुवंशी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी एवं आरक्षक कमोड तथा आरक्षक देवेंद्र को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे ऋतुराज सिंह पिता पुष्पेंद्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिमरिया जिला पन्ना एवं निखिल सिंह पिता राकेश सिंह, निवासी ग्राम धारी मजगामा जिला सतना को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 250 पाव लाल मसाला एवं प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपियों से शराब रखने एवं परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस प्रकार दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध धारा 34(ए) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप व्याप्त है तथा ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीमती महिमा रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक कमोड एवं आरक्षक देवेंद्र की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता एवं सक्रियता के परिणामस्वरूप आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।

Mpneswlive.

katni

District Journalist

Himanshu

Tags :

Dheemarkheda Katni Madhya Pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन