Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : थाना खुरई ग्रामीण पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Tue, Oct 28, 2025

राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह (अक्टूबर 2025) के तहत विद्यार्थियों को सायबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

सागर/ सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार माह अक्टूबर को राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक, सागर रेंज के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ संजीव उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा सायबर जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 27.10.2025 को थाना खुरई ग्रामीण पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय, खुरई में सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह दांगी तथा आरक्षक क्र. 1843 संजय जाट द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनके खतरों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के सायबर अपराध की शिकायत करने के लिए वे राष्ट्रीय सायबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रिपोर्ट कर सकते हैं या निकटतम थाना अथवा कंट्रोल रूम से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, बैंकिंग फ्रॉड, OTP स्कैम, और फिशिंग कॉल्स से सावधान रहने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के सरल उपाय बताए गए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में सायबर अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाकर डिजिटल सुरक्षा और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन