Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक लेंगे

admin

Fri, Jan 17, 2025

सागर/ आगामी 27 जनवरी को संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ महू में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शनिवार 18 जनवरी को शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक लेंगे। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पीसीसी के जिला ग्रामीण प्रभारी घनश्याम सिंह, शहर प्रभारी मनोज कपूर, सह प्रभारी सुनील बोरसे भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किए जा रहे उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर आयोजित उक्त बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओ , पूर्व विधायकों, पीसीसी, जिला, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों, नगरीय व ग्रामीण संस्थाओं के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभाग प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन