सागर शहर : जैसीनगर में कलेक्टर ने राशन दुकान का किया निरीक्षण
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
Sat, Aug 22, 2026
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान
जैसीनगर में कलेक्टर ने राशन दुकान का किया निरीक्षण
सागर / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को जैसीनगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही राशन सामग्री एवं दुकान की व्यवस्थाओं को देखा।
कलेक्टर श्रीमती पाल ने राशन दुकान में पीडीएस सिस्टम के अंतर्गत संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ई-पॉस मशीन की कार्यप्रणाली, राशन वितरण की प्रक्रिया तथा पात्र हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राशन का गोदाम एवं भंडारण व्यवस्था भी देखी। उन्होंने उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, रख-रखाव तथा वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही राशन कार्डधारियों से संबंधित अभिलेखों और पात्र हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकान पर लगी तौल मशीन का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि तौल मशीन पर आवश्यक सत्यापन एवं प्रमाणित तौल संबंधी स्टिकर/प्रमाण-पत्र स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए, ताकि हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और हितग्राही सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, एसडीएम श्री नवीन ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन