Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पीएम आवास और आंगनवाड़ी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश : कलेक्टर डॉ सोनवणे ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की

अलकेश धुर्वे

Tue, Jun 2, 2026

बैतूल 1 जून 2026

       पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने जनपदवार की। बैठक में उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण संरचनाओं के प्रगतिरत कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पर्श एवं जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध विधिवत भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रैन वाटर हार्वेस्टिंग, स्टॉप डैम, सिरपुर मॉडल और दोहा पैटर्न के प्रगति कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      कलेक्टर डॉ सोनवणे ने जिला खनिज मद से पूर्ण हो चुके कार्यों के संबंध में सभी जनपद सीईओ को आगामी तीन दिनों के भीतर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रगति नहीं दिखाई देने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नियमित फॉलोअप लेकर प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति लाने तथा स्वीकृत आवासों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भैंसदेही, चिचोली, बैतूल एवं शाहपुर जनपद में 50 प्रतिशत तक प्रगति नहीं होने की स्थिति में ब्लॉक कॉर्डिनेटर पीएम आवास के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।

      पेयजल प्रबंधन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ सोनवणे ने आगामी 15 दिनों में पानी आपूर्ति संबंधी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नवीन आंगनवाड़ी भवनों की जनपदवार समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी निर्माण कार्य जून माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पंचायत एवं जनपद मद से जर्जर स्कूलों और आंगनवाड़ी भवनों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

      उन्होंने ग्राम पंचायतों के विद्युत देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा पंचायतों के विद्युत कनेक्शनों का ऑडिट कराकर वाजिब भुगतान करने के निर्देश दिए। सभी पंचायतों में उपलब्ध राशि के व्यवस्थित उपयोग के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश ब्लॉक कॉर्डिनेटर एसबीएम को दिए गए। वॉश एंड व्हील कार्यक्रम के अंतर्गत पानी की टंकियों की सफाई में कम प्रगति पाए जाने पर आठनेर के ब्लॉक कॉर्डिनेटर एसबीएम को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने वित्तीय गबन के प्रकरणों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने तथा मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

      बैठक में श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी जनपदवार समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने संबल पंजीयन के लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। 100 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने तथा अनुग्रह सहायता के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश भी दिए गए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित सभी जनपद सीईओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक- 03/915/06/2026 

Tags :

Betul

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन