Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महापौर ने कहा—समयसीमा में हो समस्याओं का समाधान : महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Aug 12, 2026

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

प्रकरणों की समीक्षा कर महापौर ने कहा—समयसीमा में हो समस्याओं का समाधान, आवेदकों को भी दी जाए कार्रवाई की जानकारी

कटनी, 11 अगस्त। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनके निराकरण के लिए नगर पालिक निगम कटनी में मंगलवार को महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, अतिक्रमण, राजस्व सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरण सामने आए। महापौर ने नागरिकों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और कार्रवाई के बाद आवेदक को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी से हुआ त्वरित समन्वय

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक तत्काल पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित करने में सुविधा हुई। कई प्रकरणों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags :

katni nagar nigam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन