Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

निगमायुक्त तपस्या परिहार का सीधा प्रहार,शहर में नहीं चलेगी भू-माफियाओं : कुठला और किदवई वार्ड में गरजा निगम का बुलडोजर, 1.78 हेक्टेयर में अवैध तरीके से खड़ी की गई दीवारें और सड़कें जमींदोज

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jul 21, 2026

शहर में नहीं चलेगी भू-माफियाओं की गुंडागर्दी, अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, अब सीधे दर्ज होगी FIR!

* नियम ताक पर रखने वाले कॉलोनाइजरों पर निगमायुक्त तपस्या परिहार का सीधा प्रहार—'जीरो टॉलरेंस' का दिया कड़ा संदेश

* कुठला और किदवई वार्ड में गरजा निगम का बुलडोजर, 1.78 हेक्टेयर में अवैध तरीके से खड़ी की गई दीवारें और सड़कें जमींदोज

* प्रदीप शर्मा और शुभम माली की अवैध प्लॉटिंग पर चला जेसीबी, निगम ने कहा—'जमीन हड़पने का खेल अब नहीं चलेगा'

कटनी। शहर की व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर रातों-रात अवैध कॉलोनियां खड़ी करने वाले भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों पर नगर निगम प्रशासन का चाबुक चलना शुरू हो गया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के सख्त निर्देशों के बाद निगम का अमला अब पूरी तरह से आक्रामक मूड में आ चुका है। मंगलवार को बिना किसी रियायत के दो अलग-अलग इलाकों में नगर निगम के संयुक्त अमले ने जोरदार बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह से मलबे में तब्दील कर दिया।

मनमानी पड़ी भारी: नोटिस को समझा हल्का, तो चला जेसीबी

निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चेतावनी के बाद भी नियम तोड़ने वालों को बख्शने का सवाल ही पैदा नहीं होता। कॉलोनी सेल प्रभारी व कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीधे मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ढहा दिया:

* कुठला (बिरसा मुंडा वार्ड): खसरा नंबर 295/1 की 1 हेक्टेयर जमीन पर प्रदीप कुमार शर्मा बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचने की फिराक में था।

* रफी अहमद किदवई वार्ड: खसरा नंबर 557/3 पर 0.786 हेक्टेयर भूमि पर शुभम माली द्वारा बिना निगम की स्वीकृति के अवैध बाउंड्रीवाल और सड़कें बनाई जा रही थीं।

पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद जब इन कॉलोनाइजरों ने काम बंद नहीं किया, तो मंगलवार को कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, जे.पी. सिंह बघेल और अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह की मौजूदगी में भारी अमले ने जेसीबी चलाकर अवैध रूप से खड़ी की गई संरचनाओं को नेस्तनाबूद कर दिया।

खुली चेतावनी: अब सीधे दर्ज होगी आपराधिक FIR!

निगम प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी जारी की है कि शासकीय या निजी भूमि पर बिना इजाजत प्लॉटिंग का गोरखधंधा अब कटनी में नहीं चलने दिया जाएगा। जो भी कॉलोनाइजर कायदे-कानून दरकिनार करेगा, उस पर केवल तोड़फोड़ ही नहीं होगी, बल्कि आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज कराकर जेल भेजने की सीधी कार्रवाई की जाएगी।

जनता सावधान! गाढ़ी कमाई को डूबने से बचाएं

निगम प्रशासन ने आम जनता को भी आड़े हाथों लेते हुए सख्त लहजे में आगाह किया है कि भू-माफियाओं के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई दांव पर न लगाएं।

* प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी का स्वीकृत लेआउट और निगम की वैध अनुमति देखना अनिवार्य है।

* बिना अनुमति वाली अवैध कॉलोनियों में जमीन खरीदने पर न सिर्फ निर्माण रोक दिया जाएगा, बल्कि आपका पूरा पैसा डूब जाएगा।

* अवैध कॉलोनियों के मामलों में निगम प्रशासन किसी भी सूरत में कोई हमदर्दी या राहत नहीं देगा।

Tags :

katninagarnigam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन