सागर शहर : सागर लोकसभा को बड़ी रेल सौगात, उदयपुर–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सप्ताह में 1 के बजाय 2 दिन चलेगी - सांसद डॉ. लता व
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
Fri, Aug 21, 2026
सागर लोकसभा को बड़ी रेल सौगात, उदयपुर–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सप्ताह में 1 के बजाय 2 दिन चलेगी - सांसद डॉ. लता वानखेड़े
सागर/ सागर लोकसभा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी के लगातार प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी को पत्र लिखकर सूचित किया है कि ट्रेन क्रमांक 20971/20972 उदयपुर सिटी–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन की आवृत्ति सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की स्वीकृति दी गई है।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी ने लोकसभा सत्र के दौरान सागर लोकसभा क्षेत्र की रेल सुविधाओं को लेकर लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष मांगें उठाईं और ट्रेनों के फेरे बढ़ाने सहित बेहतर कनेक्टिविटी के लिए निरंतर प्रयास किए। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण रेल सौगात मिली है।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी ने कहा कि इस ट्रेन के फेरे बढ़ने से सागर, बीना-मलखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, व्यापारियों, कारीगरों, यात्रियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से कोटा में अध्ययनरत सागर लोकसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी से आवागमन और घर आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि ट्रेन का मार्ग उदयपुर से सागर होते हुए बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर और शालीमार तक जाता है, जिससे मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं कोलकाता क्षेत्र से बेहतर रेल संपर्क मिलता है। इससे व्यापार, पर्यटन, रोजगार तथा आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह ट्रेन सागर क्षेत्र को देश के महत्वपूर्ण शहरों एवं औद्योगिक-व्यावसायिक क्षेत्रों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। सप्ताह में दो दिन संचालन होने से यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता है। जनता की आवश्यकता के अनुरूप रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए मेरे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े जी ने कहा कि यह उपलब्धि सागर लोकसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित है और आने वाले समय में क्षेत्र को और बेहतर रेल सुविधाएं दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन