Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

अखंड रामायण पाठ,भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर होगा सिलौंडी।

मुक्तिधाम पहुंचने से पहले दलदली सड़क से होता है सामना, इस कठिनाई से अंतिम संस्कार करते हैं ग्रामीण

स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप।

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदोन्नति के बाद बड़े पैमाने पर तबादले, कटनी वृत्त में नए सहायक अभियंताओं की

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Betul News मिलानपुर हादसे के शिकार बच्चों का उपचार जारी

admin

Mon, Apr 21, 2025
बैतूल 20 अप्रैल 2025 ग्राम मिलानपुर हादसे के शिकार बच्चों के संबंध में वस्तुस्थिति से सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे ने अवगत कराते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर 1.30 बजे के लगभग 4 बच्चे जिला अस्पताल बैतूल अपने परिजनों के साथ लाए गए। इन 4 बच्चों में से 1 ही परिवार के 2 बच्चे एवं अन्य 2 अलग-अलग परिवारों से हैं। ये बच्चे अपने घर के नजदीक खेल रहे थे और खेलने वाली सामग्री में पटाखे जैसा विस्फोट होने से हादसे का शिकार हुए। घायलों में नीलम पिता श्री रमेश उम्र 13 वर्ष को मल्टीपल इंजूरी है। जिनकी सीधी आंख में स्पेलरो कॉर्नियल इंजूरी है। जिन्हें उच्च संस्था गांधी मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया। बबीता पिता श्री मनीष उम्र 8 वर्ष को सीधी आंख में घाव हैं और हाथों तथा पैरों में घिसड़न है। इनकी हालत स्थिर है तथा इनका जिला चिकित्सालय बैतूल में उपचार जारी है। अंकिता पिता श्री आकाश उम्र 7 वर्ष इन्हें भी हाथों में घिसड़न के घाव हैं। अंकित पिता श्री आकाश उम्र 6 वर्ष इन्हें बायें घुटन में चोट व सूजन तथा हाथ-पैर में हल्की घिसड़न है। एक्स-रे के उपरात हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा इनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। डॉ.घोरे ने बताया कि बच्चे चिल्ड्रन सर्जिकल वार्ड में एडमिट है, जिन्हें नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जिकल विशेषज्ञ द्वारा देख लिया गया है। क्रमांक/94/463/04/2025

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन