Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Betul News सतलोक आश्रम बैतूल में अनोखा (रमैनी) विवाह समारोह: बिना दहेज, बिना तामझाम के 4 जोड़े बने जीवनसाथी

admin

Tue, Apr 22, 2025
बैतूल (म.प्र.) – जब समाज में दहेज जैसी कुप्रथा ने बेटियों को बोझ बना दिया है, तब संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में एक नई मिसाल कायम हुई है। सतलोक आश्रम बैतूल में आयोजित (रमैनी)विवाह समारोह ने समाज को यह सन्देश दिया कि शादी सिर्फ़ दो दिलों का मिलन है, न कि दिखावे और दहेज का सौदा। यहां 4 जोड़े साधारण वस्त्रों में, गुरुजी की तस्वीर के सामने, बिना हवन-कुंड, बिना पंडित, बिना ताम-झाम के "रमैनी" विधि द्वारा महज 17 मिनट में परिणय सूत्र में बंध गए। न कोई बाजा, न बारात, न महंगे कपड़े और न ही दहेज—यह सब कुछ था तो सिर्फ़ सच्चे संस्कारों और समाज सुधार का आदर्श उदाहरण। इस अवसर पर जिन जोड़ों ने विवाह किया नाम निम्नानुसार है:- यामिनी दासी (बैतूल) व अंकुश दास दमोह mp सोनम दासी (अशोकनगर) व राजा दास (अशोकनगर) माधुरी दासी (सिवनी) व रोशना दास अहमदाबाद पंकीता दासी (बैतूल) व संदीप दास (अमरावती) विवाह में राज्य भर से आए अनुयायियों ने भाग लिया और इस अनोखी पहल के साक्षी बने। राज्य सेवादार भक्त विष्णु दास की बेटी का विवाह भी इसी सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा, “हम चाहें तो दहेज दे सकते थे, लेकिन हमारे गुरुदेव का लक्ष्य है—दहेज मुक्त भारत। ताकि किसी पिता को बेटी की शादी के लिए कर्ज न लेना पड़े और कोई बेटी दहेज के कारण आत्महत्या करने को मजबूर न हो।” समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और रिश्तेदारों ने इस सामाजिक बदलाव की सराहना करते हुए संत रामपाल जी महाराज को सच्चा समाज सुधारक बताया। यह विवाह नहीं, एक क्रांति थी – जो समाज को नई दिशा दे रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन