Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने : बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अवैध पैकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, एसपी को लिखा पत्र

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Aug 4, 2026


बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अवैध पैकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, एसपी को लिखा पत्र


क्षेत्र के कई थाना क्षेत्रों में अवैध पैकारियों के संचालन की शिकायतों पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई और स्थायी रोक लगाने का किया आग्रह

कटनी। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संचालित अवैध पैकारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़वारा, स्लीमनाबाद, एनकेजे, उमरियापान, सिलोण्डी, ढीमरखेड़ा तथा निवार चौकी सहित अन्य क्षेत्रों से लगातार अवैध पैकारियों के संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन अवैध गतिविधियों के कारण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, जिससे आमजन में असंतोष व्याप्त है।

पत्र में विधायक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी संबंधित थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध पैकारियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के अवैध संचालन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

विधायक ने इस पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, आबकारी विभाग कटनी तथा संबंधित थाना प्रभारियों को भी भेजी है, ताकि समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन