Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी/बड़वारा। जिले के बड़वारा क्षेत्र में ग्राम पंचायत बंदरी, रोहनिया : बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Jul 12, 2026

बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

वायरल वीडियो ने खोली बदहाल सड़क की पोल, स्कूली बच्चे और राहगीर रोज़ाना जोखिम उठाने को मजबूर

कटनी/बड़वारा। जिले के बड़वारा क्षेत्र में ग्राम पंचायत बंदरी और रोहनिया के बीच स्थित रेलवे अंडरब्रिज के दोनों ओर की सड़क की बदहाली एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पूरी तरह कीचड़ से लथपथ दिखाई दे रही है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी के मौसम में सड़क पर उड़ने वाली धूल लोगों का जीना मुश्किल कर देती है, जबकि बारिश आते ही यही सड़क कीचड़ के दलदल में तब्दील हो जाती है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत और निर्माण को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक एवं संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लोगों का कहना है कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बावजूद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग कीचड़ से बचते हुए बड़ी मुश्किल से निकल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज के दोनों ओर की सड़क का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके। साथ ही लोगों ने क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होना विकास के दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन