Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अवैध शराब के खिलाफ निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के खिलाफ निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Sep 11, 2026

अवैध शराब के खिलाफ निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के भंडारण, निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

11 सितंबर 2026 को निवार पुलिस द्वारा ग्राम बिचपुरा, टेढ़ी, सुनहरा एवं मनिहरा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कौशल लूनिया पिता जमुना प्रसाद, उम्र 58 वर्ष, निवासी टेढ़ी तथा कल्लू लूनिया पिता चिरमन लूनिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी टेढ़ी के नहर किनारे स्थित ठिकानों से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये है, बरामद की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा क्षेत्रीय लोगों को नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:
सम्पूर्ण कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक बकील यादव, अरविंद दुबे सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

niwar news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन