Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

स्विफ्ट कार से 55,000 ₹ मूल्य की 10 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

सुबह से देर रात तक गूंज रहा राम नाम का संकीर्तन,पूरे क्षेत्र में बना भक्तिमय वातावरण।

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कोठी में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार के आरोप, इंजीनियर संदेह के घेरे में

अखंड रामायण पाठ,भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर होगा सिलौंडी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौंडी में गूंजेगा राम नाम का मंगल स्वर : श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

हिमांशु

Tue, Aug 4, 2026

सिलौंडी में गूंजेगा राम नाम का मंगल स्वर श्री बालाजी मंदिर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रभात फेरी, ग्राम भ्रमण और हवन-पूजन के साथ होगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

मध्य प्रदेश

कटनी

जनपद पंचायत ढीमरखेडा के अंतर्गत

सिलौंडी – धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बने श्री बालाजी मंदिर, सिलौंडी में आज मंगलवार 4 अगस्त से दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन बालाजी समिति के तत्वावधान में संपन्न कराया जाएगा।

आयोजक रतिराम श्रीवास ने बताया कि अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ सुबह 8 बजे विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान पूरे गांव में प्रभात फेरी एवं ग्राम भ्रमण भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन का समापन 5 अगस्त 2026 को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजक रतिराम श्रीवास एवं बालाजी समिति ने क्षेत्र के सभी मानस प्रेमियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण करें, धर्म लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का संचार होने की उम्मीद है।

Mpneswlive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन