Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Accident News | अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला

admin

Sat, May 11, 2024
Accident News | अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर पिपरिया के पास घटी घटना बैतूल – परतवाड़ा स्टेट- हाईवे(State Highway) पर भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में भूता धोटे के खेत के पास एक भीषण सडक़ दुर्घटना में बाइक चालक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआईना किया। घटना स्थल पर मृतक के मौके पर मिले मोबाइल से पुलिस द्वारा उनके परिजनों को कॉल कर जानकारी प्राप्त की जिस पर मृतक युवक की भाभी मोनिका ने पूछताछ पर दूरभाष पर पुलिस को बताया कि मृतक युवक का नाम नितेश बुनकर पिता सुरेश बुनकर है तथा वह ग्राम बालाडोंगरी थाना चिचोली का रहने वाला है। मोनिका ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक नितेश बुनकर भैंसदेही क्षेत्र में मशीन चलाने का काम करता था तथा वह आज काम से लौट कर अपने गांव वापस आने वाला था। अपने गांव वापस जाते समय पिपरिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने नितेश को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मृतक की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल जिसका नम्बर एमपी 48 एमजे 8912 पुलिस कस्टडी में ली गई है। भैंसदेही पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है । दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन