Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। शहर के डन कॉलोनी क्षेत्र में सरेराह चेन स्नेचिंग : डन कॉलोनी क्षेत्र में आज सरेराह चेन स्नेचिंग की एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Jun 10, 2026

कटनी में बेखौफ बदमाश: डन कॉलोनी में ऑटो सवार महिला से सरेराह चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुए संदिग्ध बाइक सवार

कटनी। शहर के वीआईपी और सुरक्षित माने जाने वाले डन कॉलोनी क्षेत्र में आज सरेराह चेन स्नेचिंग की एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ऑटो में सवार महिला को अपना निशाना बनाया। वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चलते ऑटो से महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली गई।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, संदिग्धों पर शक गहराया

घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की कंगाली शुरू की गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल के पास लगे कैमरों के फुटेज में दो संदिग्ध युवक एक बाइक पर तेजी से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जिस तरह ऑटो से महिला को खींचते हुए वारदात को अंजाम दिया गया है, उसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि सीसीटीवी में दिख रहे इन्हीं बाइक सवार लड़कों का इस वारदात में हाथ है। पुलिस हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर इन संदिग्धों की शिनाख्त करने में जुट गई है।

रहवासियों में दहशत का माहौल

डन कॉलोनी जैसे व्यस्त और संभ्रांत इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब महिलाएं ऑटो में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो सड़कों पर चलना दूभर हो जाएगा।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन