अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्विफ्ट कार से 55,000 ₹ मूल्य की 10 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Aug 3, 2026
अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिना नंबर की स्विफ्ट कार से 55,000 ₹ मूल्य की 10 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की स्विफ्ट कार से 10 पेटी (500 पाव/90 लीटर) अवैध देशी मसाला शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
दिनांक 02.08.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाबाघाट के पास नई रेलवे लाइन पुल के नीचे एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा वाहन की जांच किए जाने पर उसमें बैठे युवक ने अपना नाम करण निषाद पिता शंकर लाल निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी आधारकाप शंकर मंदिर के पास, कटनी बताया।
वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका तथा घबराकर वहां से जाने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर कार की डिग्गी की तलाशी ली गई, जहां खाकी रंग के 10 कार्टून रखे मिले। प्रत्येक कार्टून में 180 एमएल के 50-50 पाव देशी मसाला शराब पाए गए। इस प्रकार कुल 500 पाव (90 लीटर) अवैध देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹55,000 है, बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी करण निषाद ने बताया कि उक्त शराब गणेश निषाद निवासी भट्टा मोहल्ला, कटनी के कहने पर दुर्गा चौक स्थित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे से दुकान की देखरेख करने वाले मनोज शिवहरे उर्फ मामा से लेकर वाहन में रखवाई गई थी तथा उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए कहा गया था। पता स्पष्ट न होने के कारण वह बाबाघाट के पास सड़क किनारे खड़ा होकर इंतजार कर रहा था।
प्रथम दृष्टया आरोपी करण निषाद, गणेश निषाद एवं मनोज शिवहरे उर्फ मामा का कृत्य धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 842/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी करण निषाद को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि फरार आरोपी गणेश निषाद एवं मनोज शिवहरे उर्फ मामा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी- 1- करण निषाद पिता शंकर लाल निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी आधारकाप शंकर मंदिर के पास, कटनी
फरार आरोपी- 2- गणेश निषाद, निवासी भट्टा मोहल्ला, कटनी 3- मनोज शिवहरे उर्फ मामा, निवासी कटनी।
बरामदगी -
10 पेटी (500 पाव/90 लीटर) अवैध देशी मसाला शराब, अनुमानित मूल्य ₹55,000।
एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार, अनुमानित मूल्य ₹10,00,000।
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध थाना कोतवाली द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में शराब की आपूर्ति एवं परिवहन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा पूरे नेटवर्क की जांच कर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी, उमेश सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन एवं अजीत सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
katni police
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन