Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बाबा रामदेव को दिग्विजय सिंह ने याद दिलाए कांग्रेस के अहसान,बताया भाजपा का एजेंट

admin

Wed, Jun 9, 2021
बाबा रामदेव को दिग्विजय सिंह ने याद दिलाए कांग्रेस के अहसान,बताया भाजपा का एजेंट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुबह-सुबह बाबा रामदेव पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते बाबा रामदेव का एक पुराना वीडियो शेयर कर करते हुए दिग्विजय सिंह ने योग गुरु पर वार करते हुए कहा कि ढोंगी बाबा रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था। दिग्विजय ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बाबा रामदेव तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए घेरते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखकर बताया कि कांग्रेस की सरकार ने रामदेव के लिए क्या-क्या किया है।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1402480425470021633?s=19

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कॉंग्रेस को यह कोस रहा है उसी ने इसे दो फ़ूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ का अनुदान दिया था। एक हरिद्वार में एक राँची में। उत्तराखंड में ज़मीन भी कॉंग्रेस CM नारायण दत्त तिवारी जी ने ही दी थी। जिस दिन भाजपा, मोदी, शाह गए यह फिर पल्टी मारेगा।"

दिग्विजय सिंह ने एक ट्विटर यूजर का वीडियो शेयर किया है जिसमें रामदेव पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल चलाते दिख रहे हैं। यूजर ने बाबा रामदेव की वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "5 नवंबर 2011 की तारीख थी, पेट्रोल का दाम 68 रुपए।  तब रामदेव जालंधर में साइकिल पर विरोध का अनुलोम-विलोम कर रहे थे, आज 100 पार है तो सन्नाटे की सांस खींचें हुए हैं। ऐसी भी क्या मजबूरी है ?" वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, "डोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था।"

Read Also-

अमेरिका का बाहुबली Romeo MH-60R हेलीकॉप्टर जुलाई में आएगा भारत, नौसेना की ताकत में होगा इज़ाफ़ा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन