: पीएम नरेन्द्र मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Thu, Feb 15, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर दोहा पहुंचे है। यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है। वे पहली बार जून 2016 में कतर गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान अस्सानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल की क्षेत्रीय घटनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया और अन्य क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।
इसके पश्चात, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री द्वारा उनके सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लिया।
: पीएम की अमीरात और कतर की दो-दिवसीय यात्रा आज से शुरू
Tue, Feb 13, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की दो दिनों की यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सामरिक साझेदारी आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने पर चर्चा करेंगे और आपसी हितों के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
पिछले आठ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ यह पांचवीं बैठक होगी। नई दिल्ली में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी भेंट करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेंगे और वहां विशेष बीज वक्तव्य भी देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर
‘बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था’
मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वे अबू धाबी की ज़ायेद स्पोर्ट्स सिटी में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की यह सातवीं यात्रा है और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा है।
: IND vs AUS U19 World Cup Final : ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बनी चैंपियन, पहली बार भारत को फाइनल में हराया
Sun, Feb 11, 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए फाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (47) के अलावा भारत का कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया।
मुशीर खान, उदय सहारन और सचिन धास खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कंगारूओं ने निर्धारित 50 ओवर में अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 253 रन बना दिया। जिसके जवाब में भारत सिर्फ 174 ही बना पाया और फाइनल गंवा दिया। भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से हराया।
पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2012 में पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। जिसमें भारतीय टीम ने कंगारुओं को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2018 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बार फिर खिताबी जंग देखने को मिली थी। लेकिन इस बार भी भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना था। फिर अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल तीसरी बार है जब दोनों टीमों के बीच आमना-सामना हुआ और इस बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर पिछली दोनों हार का बदला ले लिया।
https://twitter.com/ICC/status/1756679734627385762?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1756679734627385762%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
ऑस्ट्रेलिया ने एक साल में तीसरी बार दी मात
यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम को बड़े इवेंट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मुंह की खानी पड़ी है। इससे पहले जून 2023 में सीनियर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला गया था। जिसमें भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद उसी साल नवंबर 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर फाइनल मुकाबले में भारत को हरा दिया था। भारतीय फैंस अभी तक उस हार से पूरी तरह से उभर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।
पूरे टूर्नामेंट में अजेय था भारत
फाइनल से पहले भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा था। कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वहीं गेंदबाजी में राज लिंबानी, सौम्य पांडे और नमन तिवारी की गेंदों के सामने कोई भी बल्लेबाज टीक नहीं पाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय बल्लेबाज ताश के पत्तो की तरह ढह गए। सेमीफाइनल में भी भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। भारत की और से कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि फाइनल में इस हार का जख्म भारतीय फैंस को काफी समय तक रहने वाला है। क्योंकि एक ही साल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 3 बार फाइनल में शिकस्त दी है।