Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: माइकल जैक्सन, स्टीफन हॉकिंग्स, बिल क्लिंटन... सेक्स सरगना से जुड़े दस्तावेजों में नाम के खुलासे से मचा हड़कंप

admin

Fri, Jan 5, 2024

एक संघीय अदालत ने लंबे समय तक चले कानूनी विवाद के बाद जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज को सार्वजनिक किया है। इसमें अमेरिकी अरबपति फायनेंसर और वेश्यावृत्ति के दोषी जेफरी एपस्टीन से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं।

इनमें 170 लोगों के नाम जारी किए गए हैं जो कथित तौर पर एपस्टीन से जुड़े थे। इस लिस्ट में शामिल लोगों के नाम चौंका देने वाले हैं। इनमें साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग, पॉपस्टार माइकल जैक्सन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के नाम हैं।

हालांकि इन सभी लोगों पर किसी गलत काम में शामिल होने का आरोप नहीं है। ये सारे लोग जैफ्री के करीबी बताए जाते हैं। इन्हें एपस्टीन की आरोपी वर्जीनिया गिफ्रे की तरफ से एपस्टीन की गर्लफ्रेंड गिस्लीन मैक्सवेल के खिलाफ दायर किए गए मामले में पेश किया गया है।

कोर्ट की तरफ से जारी किए गए दस्तावेजों में एपस्टीन का एक मेल का भी जिक्र है। जो उसने अपनी गर्लफ्रैंड गिस्लीन मैक्सवेल को भेजा था। इसमें एपस्टीन ने गिस्लीन को स्टीफन पर लगे आरोप हटवाने में मदद करने की बात कही थी।

क्लिंटन को पसंद थी युवा लड़िकियां!

जेफ्री एपस्टीन की इस लिस्ट में बिल क्लिंटन के नाम का जिक्र 50 से अधिक बार है। बिल क्लिंटन पर आरोप है कि उन्होंने कई बार एपस्टीन के प्राइवेट प्लेन में ट्रैवल किया था। एक पीड़िता के बयान में बताया गया है कि एपस्टीन ने उससे कहा था कि क्लिंटन को युवा लड़कियां पसंद हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम

हालांकि साल 2019 में बिल क्लिंटन ने इन आरोपों को नकार दिया गया था कि उनका संबंध एपस्टीन से रहा है। इन्हीं दस्तावेजों में अमेरिका के पूर्व प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप के नाम का भी जिक्र है। पीड़िता के द्वारा दिए गए बयान में बताया गया है कि उसकी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात एपस्टीन के घर पर हुई थी।

प्रिंस एंड्रयू का नाम भी शामिल

डॉक्यूमेंट के मुताबिक एक विक्टिम जोहाना सोजबर्ग ने कोर्ट को बताया था कि 2001 में वो किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू से मिलीं थीं। यहां उसके साथ गलत हरकत की गई थी। एपस्टीन की प्रेमिका मैक्सवेल ने कहा कि प्रिंस एंड्र्यू US वर्जिन आईलैंड्स में एपस्टीन के आईलैंड पहुंचे थे, जहां उसकी उनसे पहली मुलाकात हुई थी। एपस्टीन पर इसी आईलैंड पर कई लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप लगे थे।

कौन-कौन से बड़े नाम?

आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े भाषा विज्ञानी और राजनीतिक दर्शनशास्त्री माने जाने वाले नोम चॉम्स्की, ब्रिटिश राज परिवार के प्रिंस एंड्रयू, महान पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप, मशहूर जादूगर डेविड कॉपरफील्ड, गायिका नाओमी कैंपबेल, चर्चित अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो, ब्रैडली एडवर्ड्स, लुईस फ्रीह, जॉर्ज लुकास, जेसन रिचर्ड्स, केविन स्पेसी, ब्रूस विलिस और डेनियल विल्सन आदि कई बड़े नाम लिस्ट में शामिल हैं।

कौन है जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन 2019 में अमेरिका की एक जेल की कोठरी में मृत पाया गया था। उसपर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप थे। एपस्टीन पर आरोप था कि उसने 18 साल तक की लड़कियों को 2002 से 2005 के बीच अपने मैनहट्टन और फ्लोरिडा स्थित आवासों में सेक्स गतिविधियों के लिए भुगतान किया था।

Read more - ChatGPT जैसे ऐप्स को कंट्रोल करने के लिए बनेगा कानून, दुनिया के पहले AI एक्ट पर सहमत हुआ यूरोपीय संघ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन