Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: दुनिया के लिए एक और बड़ी खुशखबरी,Novavax Vaccine परीक्षण में 90 फीसदी से ज्यादा असरदार

admin

Wed, Jun 16, 2021
दुनिया के लिए एक और बड़ी खुशखबरी,Novavax Vaccine परीक्षण में 90 फीसदी से ज्यादा असरदार

पूरी दुनिया को मालूम है कि कोरोना को हराने के एक मात्र उपाय कोरोना वैक्सीन ही है।लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन बनाना सबके बस की बात नही क्योंकि ये वायरस बेहद खतरनाक है व अपने इतने रूप बदल चुका है कि वैज्ञानिक भी हैरान है।हर महीने दो महीने में दुनिया मे इसका एक नया और बेहद खतरनाक रूप देखने को मिलता है ऐसे में वैक्सीन और असरदार वैक्सीन ही इससे लड़ने में हमारी मदद कर सकती है।अब एक और वैक्सीन जिसको अमेरिका की कंपनी Novavax ने बनाया है उसके परीक्षण पूर्ण हो चुके है और यह वैक्सीन करीब 90 फीसदी से भी ज्यादा असरदार है।

जानिए Novavax Vaccine के बारे में सब कुछ

अमेरिका की कंपनी Novavax Inc ने NVX-CoV2373 नाम की कोरोना वैक्सीन बनाई है जिसने अपने तीसरे फेज के परीक्षण अमेरिका में पूर्ण कर लिए है और ये 90 फीसदी से भी ज्यादा असरदार बताई जा रही है।Novavax Vaccine मध्यम और गंभीर रोग की स्थिति में लगभग 100 फीसदी सुरक्षा देती है जबकि बहुत गंभीर हालत में 91 फीसदी तक असरदार है।

यह वैक्सीन भी अन्य कोरोना वैक्सीन की तरह ही प्रोटीन बेस्ड वैक्सीन है जिसका काम इंसान के शरीर और इम्यून सिस्टम को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार वरना व एन्टीबॉडी बनाना।

भारत में Covovax के नाम से बिकेगी

अब ये तो पूरी दुनिया को भी मालूम है कि चाहे जितनी वैक्सीन बना लो लेकिन भारत के बिना उन्हें बड़े स्तर पर प्रोड्यूस करना नामुमकिन है।इसीलिए Novavax की वैक्सीन भी भारत मे बनेगी व उसके बाद अन्य गरीब देशों को पहुँचाई जाएगी।इसके लिए अमेरिकी कंपनी ने भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के साथ करार किया है।

अब यदि पूरी दुनिया तक टीका पहुंचाना है तो भारत के बिना यह संभव नही इसके साथ ही यदि कम कीमत में टीका बनवाना है ताकि हर आम और गरीब आदमी भी टीका लगवा सके तो भारत ही एक मात्र देश है जो ऐसा कर सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन