Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है भटगामा के कुमोद यादव-पुलिस के शरण में अपना फरियाद सुना रहे हैं परिजन।।

admin

Sat, May 18, 2024
चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा में हुई चाकूबाजी में घायल युवक का इलाज भागलपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है जहां वह अपनी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जो अब न्याय के गुहार लगाने के लिए पुलिस के शरण में अपना फरियाद सुना रहे है चौसा थाना में दिए गए आवेदन में घटना के संदर्भ में बताया गया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा निवासी कुमोद कुमार यादव 06 मई को संध्या के करीब आठ बजे में अपने घर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोक कर गांव के ही युवक ने चाकू मार कर घायल कर दिया तथा उससे मेट्रोला कंपनी का किपेड मोबाइल तथा दस हजार रुपए नकदी छीन लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित कुमाेद कुमार यादव दस कट्ठा जमीन लीज पर लेकर मुर्गा फॉर्म चला कर परिवार का जीवन यापन करता था उसी मुर्गा फॉर्म से कुछ दिन पहले एक एचपी का समरसेबुल ( मोटर) चोरी हो गया था जिस कारण शक के आधार पर उन्होंने गांव के युवक से इस संबंध में पूछताछ इसलिए किया था की उक्त युवक का फॉर्म का आना जाना लगा रहता था पूछताछ से नाराज युवक ने फॉर्म से वापस 06 मई को रात्रि में करीब आठ बजे घर जा रहे थे जहां पूर्व अपने घर के पास मौजूद आरोपी युवक ने उन्हें दाहिने तरफ पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया और मोबाइल,नकदी सही गले से सोने का चकती छीन लिया।घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया। र वहां से भी चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया जिसका वर्तमान में भागलपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है जो घटना के बाद से अबतक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।इस बाबत पीड़ित ने भागलपुर जिले के सबौर थाना में अपना फर्द बयान दर्ज कराते हुए चौसा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि पीड़ित का फर्द बयान प्राप्त हुआ है प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी । [caption id="attachment_8367" align="alignleft" width="223"]मो. शहंशाह कैफ की रिपोर्ट मो. शहंशाह कैफ की रिपोर्ट[/caption]

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन