Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: हरदी टोला चंदा में पति ने की पत्नी की हत्या, घरेलू विवाद बना मौत की वजह

admin

Tue, Apr 22, 2025

चौसा (मधेपुरा): चौसा प्रखंड के पैना पंचायत स्थित हरदी टोला चंदा गांव में रविवार को एक घरेलू विवाद ने भयावह मोड़ ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी करीब डेढ़ साल पहले हरदी टोला चंदा वार्ड संख्या-03 निवासी सुनील मुनि के पुत्र बादल कुमार से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। बताया जा रहा है कि रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। गुस्से में आए पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।ग्रामीणों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दोनों के बीच चल रहे विवाद पर ध्यान दिया गया होता, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।

रिपोर्ट: ब्लॉक रिपोर्टर शहंशाह कैफ की खबर।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन