Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

admin

Fri, Dec 1, 2023

चौरई नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता हरिनारायण शर्मा गुरुबार को सेवा निवृत हुई। 42 साल तक शिक्षिका के पद पर उन्होंने कुण्डा के प्राथमिक बालक शाला और उसके बाद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरई में सेवा दी। 42 साल की सेवा के बाद गुरुबार को उनके सेवानिवृत होने पर नगर के कन्या उच्चतर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें संकुल स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र अवस्थी, नेतराम सोनी सहित उपस्थित स्टाफ ने

कहा की पिछले 10 सालों के दौरान शर्मा मैडम ने हर कठिन समय में संस्था का साथ दिया। बच्चों को शिक्षण कार्य के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी वे मार्गदर्शन दिया करती थी। इस 42 साल में उनके द्वारा पढ़ाए गए कई स्टूडेंट आज अलग -अलग जगहों पर चौरई क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। श्रीमती शर्मा ने अपने संबोधन

में कहा की 1980 में शिक्षिका का दायित्व संभालने के बाद से हमेशा ही उन्हें संस्था और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिला, जिससे इतने लंबे समय तक नौकरी करने के बाद भी कहीं कठिनाई महसूस नहीं हुई। उन्होंने कहा की वे सेवानिवृत होने के बाद भी छात्र छात्राओं के लिए हमेशा हाजिर रहेंगी। इस दौरान स्कूल के अन्य शिक्षक, संजय शर्मा, सुरेश शर्मा, मदन ठाकुर, किरण गौतम, संचिता चौधरी, राजेंद्र डेहरिया, वंदना भारद्वाज, प्राशिमा चौरसिया, रुखसाना अंसारी समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Read more - योगी आदित्यनाथ – जैसा इतिहास भाजपा ने केंद्र में रचा छिंदवाड़ा उसे दोहराएगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन