Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: छिंदवाड़ा मैडीकल डीन और सीएमएचओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

admin

Fri, Oct 27, 2023

छिंदवाड़ा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया तथा मेडीकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. जीबी रामटेके द्वारा गुरुवार को जिला चिकित्सालय के गायनि वार्ड,आईसीयू एवं वार्डो की सभी ओपीडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन वार्डो में कमियां पाई गई, उनमें सुधारात्मक कार्यवाही करने के लिए चर्चा की गई।

Read more - बंटी चुनाव लड़ने पर अडिग, दुबेजी पर भी दबाव • चौरई विधानसभा में बन रही रोचक स्थिति, पूर्व विधायक रमेश दुबे जी के समर्थक भी तैयार

जिला अस्पताल में नियमित साफ- सफाई रखने, मरीज के परिजनों के द्वारा गंदगी फैलाने एवं थूकने पर सतत् निगरानी करने तथा लोगों द्वारा पान-गुटखा खाकर थूका जाने या गंदगी फैलाने पर उनसे जुर्माना वसूल किए जाने के लिए चर्चा की गई। डॉ. एमके सोनिया सिविल सर्जन से मायनर ओटी के पास मुस्कान कार्यक्रम प्रारंभ करने, एनसीडी को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने, डायलिसिस मशीन का प्रपोजल राज्य शासन को भेजने, ग्राउंड में चेकर लगवाने इत्यादि विषय पर चर्चा की गई। जिला अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था के लिए अनुबंधित एजेंसी को निर्धारित रेट लिस्ट मुख्य मार्ग एवं स्थान पर चस्पा करने तथा दो पहिया चार पहिया वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल के चिकित्सीय स्टॉफ हेतु पृथक वाहन पार्किंग एवं मरीज के परिजन के वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. एमके सोनिया सिविल सर्जन, डॉ. संजय राय आरएमओ, इंचार्ज गायनिक वार्ड, आईसीयू वार्ड तथा वार्ड के अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

Read more - आज नामांकन दाखिल करेंगे जननायक कमलनाथ श्याम टॉकीज से प्रारम्भ होगी विशाल नामांकन रैली

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन