Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : सरायपाली-शाहनाज, अनिशमा और सानिया परवीन ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, शानदार सफलता पर समाज में हर्ष का माहौल

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Wed, Apr 29, 2026

सरायपाली, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में समाज की होनहार छात्राओं ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।

हाल ही में घोषित हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 में छात्रा शाहनाज परवीन (पिता- फिरोज खान, माता- फरीदा खान) ने शानदार सफलता हासिल की है। शाहनाज ने कुल 488 अंक अर्जित कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपने सभी मुख्य विषयों- अंग्रेजी (93), हिंदी (99), अकाउंटेंसी (100), बिजनेस स्टडीज (98), और अर्थशास्त्र (98) में विशेष योग्यता (DISTN) प्राप्त की है।

हाई स्कूल (10वीं) मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 में भी छात्राओं का दबदबा रहा। छात्रा अनिशमा परवीन (पिता- शाहिद हुसैन, माता- नूरजहाँ हुसैन) ने शानदार सफलता हासिल की है। अनिशमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 511 अंक अर्जित कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपने 5 विषयों- गणित (91), सामाजिक विज्ञान (91), अंग्रेजी (87), हिंदी (86), और विज्ञान (85) में विशेष योग्यता (DISTN) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इसी क्रम में, हाई स्कूल (10वीं) मुख्य परीक्षा 2026 में छात्रा सानिया परवीन (पिता- राजीव मोहम्मद, माता- तरन्नुम बेगम) ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सानिया ने कुल 485 अंकों के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। उन्होंने भी अपने सभी विषयों- अंग्रेजी (81), हिंदी (82), संस्कृत (84), गणित (82), विज्ञान (76), और सामाजिक विज्ञान (80) में विशेष योग्यता (DISTN) हासिल की है।

समाज के गणमान्य जनों ने दी बधाई:

छात्राओं की इस गौरवशाली और प्रेरणादायक उपलब्धि पर उनके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे समाज में खुशी का माहौल है। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, छ.ग. के जिलाध्यक्ष मुस्तफीज आलम ने इन तीनों छात्राओं की इस शानदार कामयाबी पर उन्हें और उनके माता-पिता को दिली मुबारकबाद पेश की है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि इन बच्चियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में वे किसी से कम नहीं हैं और हमारी बच्चियां भी अग्रणी हैं; उनकी यह सफलता समाज के अन्य बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।

इसके साथ ही समाज के अन्य कई गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शाहनाज, अनिशमा और सानिया परवीन को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन