Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद :- गोंडवाना संघ जिलाध्यक्ष दीपक जगत के नेतृत्व में : बूढ़ा देव ठाना कांटा पठार स्थापना दिवस को लेकर बैठक सम्पन्न

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Wed, Dec 24, 2025

नाग शक्ति बूढ़ा देव ठाना कांटा पठार पझरापाली (भालूकोना) के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर गोंडी धर्म संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में पिरदा में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडा पुजारी सुदर्शन सिंह ठाकुर गुरुजी द्वारा नेताम परिवार के निवास में गवरा कलश पूजन एवं स्थापना के साथ की गई। इस दौरान ईशर गवरा, बूढ़ा देव तथा माता कली कंकाली की विधिवत महाआरती संपन्न हुई।

बैठक में आगामी माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाग शक्ति बूढ़ा देव ठाना कांटा पठार में एकदिवसीय त्रिशूल स्थापना दिवस एवं महापूजन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गोंड समाज के सभी लोगों के सेवा, सहयोग एवं सहभागिता से इस धार्मिक–सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाया जाएगा।

इस अवसर पर गोकुल पारेश्वर (संरक्षक, गोंडवाना संघ), दीपक जगत (जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ), देवी सिंह मांझी (सचिव), भारतिको सिदार (सचिव, गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति), विश्वनाथ हीरा (जिला उपाध्यक्ष), विजय नेताम (ब्लॉक अध्यक्ष, सरायपाली), बलदेव हीरा (उपाध्यक्ष), निमंकर जगत (ब्लॉक अध्यक्ष), श्रवण पोर्ते (ब्लॉक सचिव), युवा प्रभाग उपाध्यक्ष कमल साय सिदार सहित रितेश नेताम, शिव अत्रि, डुलामणी सिदार, ननकी पोर्ते एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक का समापन कार्यक्रम को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन