Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/कोमाखान : Antf और कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Jul 3, 2026

भवानीपटना से इंदौर तक की सप्लाई, महासमुंद पुलिस ने किया फेल

चेकिंग के दौरान एमपी के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोमाखान में मामला दर्ज।

31 लाख 8 हजार रुपये कीमत का 62.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं 01 नग मोबाईल सहित कुल 36 लाख 13 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।

पुलिस को चकमा देने कार में दो गुप्त चैंबर बनाकर उसमें गाजा छिपाकर कर रहे थे तस्करी।

सटीक सूचना एवं त्वरित कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।

⚫*Antf एवं थाना कोमाखान की कार्यवाही।*

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ,एवं सभी थाना चौकी को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले के बाॅर्डर चेक पोस्ट मे पुलिस द्वारा सजगता के साथ लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक एम.पी. 13 जेड. डब्लू. 9964 में 02 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की जा रही है। ग्राम गोयनाबाहरा के पास चेकिंग कार्यवाही के दौरान उक्त कार को रोककर चालक व सवार से पुछताछ करने पर अपना सुरेश मालवीय पिता नारायण जी उम्र 30 साल निवासी देवली पीपलोन थाना आगर जिला सागर म.प्र. व एल्कार सेन पिता बापूलाल सेन उम्र 30 साल निवासी मारूबल्डिया थाना बडोद जिला आगर म.प्र. का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरापियों ने गांजा तस्करी की बात कबूल की, वे इस गांजा को भवानीपटना (ओड़िसा) से लेकर इंदौर (मध्यप्रदेश) ले जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 99/2026 धारा 20(b)(ii)(c) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01- सुरेश मालवीय पिता नारायण जी उम्र 30 साल निवासी देवली पीपलोन थाना आगर जिला सागर म.प्र.।

02- एल्कार सेन पिता बापूलाल सेन उम्र 30 साल निवासी मारूबल्डिया थाना बडोद जिला आगर म.प्र.।

जप्त संपत्ति-

01- 62.160 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 31,08000 रू.

02- कार किमती 5,00000 रू.

03- 01 नग मोबाईल किमती 5000 रू.

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 36 लाख 13 हजार रूपये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन