Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

कटनी के पन्ना मोड़ क्षेत्र में कथित सट्टे के कारोबार से रहवासी परेशान

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद- पिथौरा ,भंवरपुर : महासमुंद पुलिस की दो जगह छापामारी: 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Aug 7, 2026

महासमुंद पुलिस की दो जगह छापामारी: 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 7 अगस्त 2026।

जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब बनाने, रखने और बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी की गई। भंवरपुर और पिथौरा पुलिस की कार्रवाई में कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई (ग्राम लोहड़ीपुर)

मुखबिर सूचना पर चौकी भंवरपुर (थाना बसना) पुलिस टीम ने ग्राम लोहड़ीपुर में रेड डाली। मौके पर लोचनप्रसाद टंडन (पिता भोजराज टंडन, उम्र 51 वर्ष, निवासी लोहड़ीपुर) को अपने बाड़ी में भारी मात्रा में शराब रखते हुए पकड़ा गया। उनके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 2,000 रुपये) जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 421/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पिथौरा पुलिस की कार्रवाई (ग्राम टेका)

उसी दिन पिथौरा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम टेका (डोंगरी के पास) में मनीराम साहू और पुनितराम बरिहा अवैध महुआ शराब रखे हुए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की। मौके पर दोनों व्यक्ति मौजूद मिले। उनके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 2,000 रुपये) जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

मनीराम साहू (पिता अर्जुन साहू, उम्र 65 वर्ष, निवासी टेका, थाना पिथौरा)

पुनीत राम बरिहा (पिता श्याम लाल बरिहा, उम्र 45 वर्ष, निवासी टेका, थाना पिथौरा)

दोनों के खिलाफ थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कुल जब्ती

20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 4,000 रुपये)

तीन आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन