Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी के अथक प्रयास से : बसना-भंवरपुर-सराईपाली मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने की राह पर

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Mon, Mar 30, 2026

महासमुंद/सराईपाली (30 मार्च 2026): लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के अथक प्रयासों से बसना-भंवरपुर-सराईपाली मार्ग (लंबाई 17.70 किमी) के निर्माण कार्य को महत्वपूर्ण प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।

वित्त विभाग ने इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए 31.69 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति पर सहमति प्रदान कर दी है। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह बसना, भंवरपुर और सराईपाली को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

सांसद जी का पत्र:

श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024-25/2025-26 के बजट में शामिल सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति के संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव जी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने इस मार्ग (मांग संख्या 24-5054) को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया था।

कार्य विवरण:

मार्ग: बसना से भंवरपुर-सराईपाली तक

लंबाई: 17.70 किमी

कार्य: चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य

स्वीकृत राशि: 31.69 करोड़ रुपये (लगभग 3336.22 लाख)

इसके अलावा, पत्र में कोकड़ी से चकरदा मार्ग (3.00 किमी) के लिए भी 45 लाख रुपये का प्रावधान शामिल है।

क्षेत्रीय जनता इस विकास कार्य का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। सांसद जी के निरंतर प्रयासों से अब इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जो स्थानीय लोगों की यातायात सुविधा को बेहतर बनाएगा और क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन