Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदोन्नति के बाद बड़े पैमाने पर तबादले, कटनी वृत्त में नए सहायक अभियंताओं की

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

कटनी मंडी शुल्क 1.5% करने के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : बसना -: सरस्वती शिशु मंदिर, अरेकेल मार्ग बसना में परीक्षा परिणाम घोषित, हर्षोल्लास से झूमे विद्यार्थी

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, Apr 28, 2026

2025-26 परिणाम शत-प्रतिशत रहा, टॉपर्स को किया गया सम्मानित, अभिभावकों ने बांटी मिठाई

सरस्वती शिशु मंदिर, अरेकेल मार्ग बसना में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,भारतमाता , ॐ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

परिणाम की मुख्य झलकियां: श्री रमेश कर जी

ने बताया कि कुल 240 विद्यार्थियों में से 240 ने परीक्षा दी, जिनमें 100% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए l इस वर्ष कक्षा अरुण से लेकर कक्षा पांचवी तक का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

सम्मान समारोह:

परिणाम वितरण के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि रामचन्द्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रेशमा प्रधान द्वारा , प्रशस्ति पत्र और पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्या कहा अतिथियों ने:

*मुख्य अतिथि श्रीमती रेशमा प्रधान ने कहा, "सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार और शिक्षा का संगम है। यहां के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ संस्कृति में भी अव्वल हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।"

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा, "यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, आचार्य-दीदियों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्त नागरिक गढ़ना है।"

हर्षोल्लास का माहौल:

परिणाम पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर नरसिह शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र अग्रवाल जी , व्यवस्थापक श्री धनेशर साहू जी , कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र अग्रवाल जी वर्तमान में विद्यालय के समन्वयक एवम पूर्व प्राचार्य श्री रमेश कर जी सदस्य श्री सावरमल अग्रवाल जी , प्राचार्य श्री धनुर्जय साहू जी, प्रधानाचार्य श्री पोखराज पटेल जी

श्रीमती रीता भोई, श्रीमती त्रिवेणी पटेल,श्री दयाराम चौहान, सुश्री गायत्री यादव,सुश्री विजयलक्ष्मी बंजारा,सुश्री सुभाषिनी यादव, सुश्री रोहणी यादव, अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन