Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद-नगर पंचायत बसना सीएमओ से तत्काल भवन निर्माण पर रोक की मांग : बसना - शासकीय गली पर कब्जा कर भवन निर्माण का मामला

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Wed, May 27, 2026

बसना (महासमुंद): नगर पंचायत बसना के पदमपुर रोड स्थित शिवाय पेट्रोल पंप के पास शासकीय गली और नाली पर अवैध निर्माण का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी फिरोज खान ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि अलग स्थान का खसरा नंबर का दस्तावेज प्रस्तुत कर भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त की और शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान बना रहे हैं।

शिकायतकर्ता फिरोज खान (वार्ड क्रमांक 01, बसना) ने बताया कि यह शासकीय गली महेंद्र साव के घर से होते हुए पुरानी बस्ती को जोड़ती है। इस गली के दोनों तरफ अनिल अग्रवाल और संजय गुप्ता के मकान हैं। गली के बीच से पूरी बस्ती का गंदा पानी निकासी की शासकीय नाली भी गुजरती है।

मुख्य आरोप:

नगर पंचायत में भवन अनुज्ञा लेते समय खसरा नंबर 326/6/38 (सिटी ग्राउंड के पास) का दस्तावेज, बी-वन नक्शा और ब्लूप्रिंट जमा किया।

जबकि निर्माण हो रहा स्थान वास्तव में खसरा नंबर 326/1क है, जो राजस्व रिकॉर्ड में पूरी तरह शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है।

निर्माण के कारण पूरी बस्ती का निकास मार्ग और नाली बंद होने की कगार पर है।

फिरोज खान ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि:

तत्काल राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना कराया जाए।

प्रस्तुत दस्तावेजों और वास्तविक खसरा नंबर की जांच की जाए।

अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए और गली को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

यह मामला स्थानीय स्तर पर काफी संवेदनशील है क्योंकि इससे पूरी बस्ती की आवाजाही और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

नगर पंचायत बसना प्रशासन से इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

टिप -फोटो इंटरनेट डाउनलोडेड है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन