Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सड़क हादसे में एक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी

admin

Mon, Jun 24, 2024

जिले के चौसा थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर सड़क हादसे के बाद नाराज लोगों ने ट्रक को फूंक दिया है । बता दें कि यह घटना रविवार की देर रात की है । चौसा थाना क्षेत्र के चौसा पूर्वी पंचायत के अभिया टोला वार्ड नंबर 05 निवासी प्रमोद मंडल के 30 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार शख्स अपनी काली रंग की हीरो मोटरसाईकिल BR.45L. 2469 से अपने ससुराल आलमनगर थाना क्षेत्र लूटना गंगापुर जा रह था. उसी दिशा से भटगामा की और से उदाकिशुनगंज की और जा रही ट्रक BR.50GA.5832 के चालक को पुलिस ने टॉर्च दिखाया ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और ट्रक वही रुक गया और और पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने ट्रक में जा टकरा गए ।

इस सड़क दुर्घटना में राजीव कुमार के सर में अत्यिधिक चोट लगने से उसकी हालत नाज़ुक हो गई । घटना के बाद पुलिस ने राजीव को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया था.घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया । इस दौरान ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 58 को जाम कर दिया था । रोड जाम के दौरान ही ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी । इस दौरान लगे ट्रक में आग पर काबू के लिए पुरैनी से फायर ब्रिगेड वाहन आए। ग्रामीणों ने उस वाहन को भी नहीं छोड़ा और फायर ब्रिगेड का शीशा की तोड़फोड़ दिया और फायर ब्रिगेड के चालक के साथ भी हाथापाई हुईं. घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी शशिकांत यादव मौके पर पहुंची ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन