Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

गोलबाजार स्थित दत्त मंदिर में आयोजित किए जा रहे फिल्मी म्यूजिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों

शासकीय योजना को लगा ग्रहण,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मुजफ्फरपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी है

admin

Wed, Jun 26, 2024

मुजफ्फरपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी है. घटना मंगलवार रात की है. घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने पत्रकार पर चाकू से दर्जनों वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरा मामला मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान पत्रकार शिवशंकर झा के रूप में की गई है. अस्पताल में शिवशंकर झा की मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने घर वालों को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही घर वाले अस्पताल पहुंचे. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि शिवशंकर झा की हत्या के पीछे की क्या वजह है ।घर लौट रहे थे पत्रकार शिवशंकर झा शिवशंकर झा मनियारी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे. वह अपने घर मारीपुर स्थित आवास की ओर लौट रहे थे. अचानक अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को घेर लिया और उन पर चाकुओं से दर्जनों वार कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शिवशंकर झा को एसकेएमसीएच पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया ।जांच में जुटी मनियारी थाना पुलिस घटना के संबंध में मनियारी थाने के एसआई जयशंकर राम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली कि एक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला किया गया है और घायल कर दिया गया है. इसके बाद वो लोग पहुंचे और उस व्यक्ति को अस्पताल लेकर आए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पत्रकार शिवशंकर झा के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. देर रात तक अस्पताल में कोई वरीय अधिकारी नहीं पहुंचा था. यहां तक कि मनियारी थानाध्यक्ष भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन