Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: गड्ढों और तालाब में तब्दील हुई चंसुरी टोला की सड़कें, ग्रामीण त्रस्त

admin

Sat, Sep 28, 2024

चौसा /अरजपुर चौसा प्रखंड के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 07 में सड़कें गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। गंदे पानी में रहना, सड़क पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी जामा होने की वजह से ग्रामीणों को गंदे पानी में रहना पड़ता हैं , गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां खतरा बढ़ जाता है।

मनोहरपुर से भटगामा जीरो माइल को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है।स्कूली बच्चे व ग्रामीण पानी और कीचड़ में घुसकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीण धर्मराज कुमार, बंटी शर्मा, पुष्पेश कुमार, बैचन मंडल, सुकेश सुमन, ज्योतिष कुमार, मन्नू मंडल, राहुल कुमार, कुलदीप मंडल, विद्यानंद मंडल, सदानंद मंडल, मनोज मंडल, चितरंजन मंडल, कृष्ण कुमार, का कहना है कि कई बार स्कूल की वैन भी इस दलदल भरी सड़क में फस गई तब उसे ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया। सड़क की डामर व छोटी गिट्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी, सडक़ में वाहनों के टायर वाली जगह पर गहरी लीखें बन गई हैं जिनमें पैदल, साइकिल या मोटरसाइकिल से चलना बहुत मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा तकलीफ गर्भवती महिलाओं को अस्पताल या बाजार ले जाते वक्त होती है सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय नेताओं प्रतिनिधियों से मांग की है। पर अभी तक किसी भी संबधित अधिकारी या कर्मचारी ने सड़क की सुध नहीं ली।

Mpnews.live के लिए शहंशाह कैफ की रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन