Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त भारत' की शपथ, कहा— बच्चों के अधिकारों की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

कटनी मंडी शुल्क 1.5% करने के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा— विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक वातावरण मन को देता है अपार शांति, गुरु परंपरा

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मधेपुरा: हिना प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, : हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Gulfraz Sheikh

Wed, Jan 14, 2026

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में हुए हिना प्रवीण हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 जनवरी 2026 को मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपट्टी गांव, वार्ड संख्या-14 स्थित मंगल पासवान के भुसखार (भूसा रखने का घर) से एक महिला का शव बरामद किया गया था। शव की पहचान स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा हिना प्रवीण (उम्र लगभग 32 वर्ष), पति—स्वर्गीय मोहम्मद अजाबुल उर्फ बब्लू, निवासी भैरोपट्टी, थाना-मुरलीगंज, जिला-मधेपुरा के रूप में की गई।

घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, मधेपुरा में कराया गया तथा अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मृतका के पिता मो. आलम, निवासी लक्ष्मीपुर चंडी स्थान, थाना-कुमारखंड, जिला-मधेपुरा के लिखित आवेदन पर मुरलीगंज थाना कांड संख्या 09/26 (दिनांक 07.01.2026) दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

SIT का गठन, तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार, दोनों निवासी जीतापुर रामसिंह टोला, वार्ड संख्या-02, थाना-मुरलीगंज को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में तीसरे आरोपी मोहम्मद क्यामुद्दीन उर्फ कयूम, निवासी भैरोपट्टी, वार्ड संख्या-14, थाना-मुरलीगंज को भी गिरफ्तार किया गया है।

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

बिहार पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।

Tags :

Madhepura

Bihar

Hina Pravina

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन