: कलेक्टर श्री संदीप जी आर की अपील. डेंगू से सावधान रहें, स्वस्थ रहें, अपने आसपास पानी को एकत्र न होने दें
Wed, Aug 27, 2025
सागर / कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जिलेवासियों से अपील की है कि डेंगू जैसे रोगों से बचाव के लिए अपने घर व आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। डेंगू एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। समय पर लक्षण पहचानें और उपचार लें।
लक्षणों पर ध्यान दें:
तेज बुखार व सिर दर्द, जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी या जी मिचलाना, नाक, मुँह से खून आना, त्वचा पर चकत्ते, थकान व कमजोरी
अगर कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बचाव के आसान उपाय:
कूलर, टंकी, फूलदान का पानी हर हफ्ते बदलें। टूटे बर्तन, टायर में पानी जमा न होने दें। खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाएं।पूरी बाहों के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी डेंगू के लार्वा का सर्वे करें और प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी शुरू किया जावे।
: सदर मुहाल नंबर 6 के विशेष कार्यक्रम होंगे।
Wed, Aug 27, 2025
सागर/ बाल छात्र गणेश कमेटी मोहाल नंबर 6 द्वारा सभी कमेटी सदस्य हर साल की तरह वर्ष भी बड़ा हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे जिसमें 30 अगस्त को लेडिज सुंदरकांड 1 सितंबर को फैंसी ड्रेस एवं डांस प्रतियोगिता ,2 सितंबर को श्री भक्त रामायण मंडल द्वारा संपूर्ण सुंदरकांड, 4 सितंबर को महाआरती एवं 56 भोग 5 सितंबर को हवन एवं भंडारा होगा ।
: नर्सिंग होम एसोसिएशन सागर के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
Tue, Aug 26, 2025
सागर/ नर्सिंग होम एसोसिएशन संघ सागर के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना (IPS) एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ नीना गिडियन एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ पी एस ठाकुर थे। कार्यक्रम में दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मुख्य अतिथि हिमानी खन्ना के लिए चिकित्सकों के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 1- डॉ एस एम सिरोठिया जो कि चिकित्सक के साथ साथ कवि भी है उनकी 26 किताबों का विमोचन हो चुका है और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुके हैं उनको संघ के द्वारा सम्मानित किया गया।
2- डॉ जी एस चौबे जिनके द्वारा 6 पुस्तके चिकित्सकों के लिए लिखी है उसके लिए उनको सम्मानित किया गया।
3 डॉ प्रदीप चौहान जो निरंतर कई वर्षों से फिजिशियन के लिए ट्रेनिंग की शिक्षा कार्यक्रम करते हैं उनका सम्मान किया गया।
4 डॉ अरविंद गोस्वामी के द्वारा पुस्तकों का विमोचन किया गया साथ में जादू की कला में भी महारत हासिल है उसके लिए सम्मानित किया गया।
5 डॉ नीना गिडियन को उनके द्वारा बनाए गए गिडियन सुचर के लिए सम्मानित किया गया।
6 डॉ मनीष झा को उनके द्वारा पुस्तकों के विमोचन के लिएसम्मानित किया गया।
7 डॉ वंदना गुप्ता को पुस्तकों नशा मुक्ति के कार्य करने एवं जागरूकता अभियान चलाने एवं लीगल राइट्स के लिए सम्मानित किया गया।
8 डॉ आराधना झा को टैरेस गार्डन के लिए शासन द्वारा सम्मानित होने पर और महिला हड्डी रोग विशेषज्ञ के लिए सम्मानित किया गया।
9 डॉ निधि मिश्रा को पेंटिंग और कत्थक के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
10 डॉ श्वेता भटनागर को उनके द्वारा प्रकाशित गोल्डन केज पुस्तक के विमोचन के लिए सम्मानित किया गया।
11 डॉ राजेंद्र चउदा को सीताराम रसोई द्वारा गरीबों को निशुल्क भोजन कराने के लिए सम्मानित किया गया।
12 डॉ सर्वेश जैन चिकित्सकों के हितों के लिए हमेशा कार्य करते हैं एवं अभियान चलाते है उसके लिए सम्मानित किया गया।
13 डॉ राजीव जैन मनोरोग विशेषज्ञ के साथ साथ कवि है उनके द्वारा पुस्तकों का विमोचन किया गया है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
14 डॉ स्मिता दुबे संगिनी एन जी ओ के माध्यम से निशुल्क सेनेटरी पैड का गरीबों को उपलब्ध कराती है उसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
15 डॉ अंकित जैन मुस्कान के अंतर्गत नवजात बच्चों का पोषण और हार्ट के फ्री ऑपरेशन कराते हैं जिसके लिए उनका सम्मान किया गया।
16 डॉ प्रतिभा सिंह नेशनल शूटर है जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी है जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया।
इन सभी चिकित्सकों के अलावा सागर संभाग के सभी हॉस्पिटल के एक स्टाफ को जो लंबे समय से स्वास्थ सेवाएं दे रहे हैं सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ संजीव मुखारया ने की संचालन डॉ अरुण सराफ ने किया आभार संघ के सचिव डॉ मनीष झा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में आई एम ए अध्यक्ष डॉ संजयोत माहेश्वरी, डॉ आनंद सिंघई,डॉ जान्हवी मुखारया, डॉ रश्मि शुक्ला, डॉ अखिलेश जैन,डॉ रमेश सैनी, डॉ ऊषा सैनी,डॉ राकेश शर्मा,डॉ मोना केशरवानी,डॉ सचिन रेजा, डॉ सिम्मी मुखारया,डॉ वृषभान अहिरवार, डॉ स्वाति जैन, डॉ राजेन्द्र जैन,डॉ पी एस ठाकुर, डॉ अचला जैन, डॉ एन एस मौर्य, डॉ अनूप साहू,डॉ दशरथ मालवीय, डॉ नीलेंद्र राजपूत, डॉ लखन पटेल ,डॉ दिनेश पटेरिया, डॉ के के पुरोहित, महेंद्र राय, अमितेश जैन, अभिषेक जैन, राजेश चंदेल, डॉ संजय दुदानी,दीपक मिश्रा एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्य आदि उपस्थित थे।